Posts

अंटार्कटिका में ओजोन छिद्र का आकार दोगुना होने से वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ी

Image
अंटार्कटिका से दोगुना हुआ ओजोन छिद्र का आकार, शोधकर्ताओं ने जताई चिंता हलधर किसान (रिसर्च)।  सूर्य की हानिकारण पराबैंगनी विकिरणो से बचाने वाली पृथ्वी के वायुमंडल में मौजूद ओजोन परत के सुराग का आकार बढऩा चिंता का विषय बनता जा रहा है। नए शोध ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है। जलवायु परिवर्तन के कारण सुराग तेजी से बढ़ रहा है। नेचर कम्युनिकेशंस जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक  अंटार्कटिका के ऊपर मौजूद ओजोन छिद्र तेजी से बढ़ा है। यह पिछले 3 साल में पुराने आकार की तुलना में सबसे बड़ा हो गया है। न्यूजीलैंड के ओटागो विश्वविद्यालय में रिसर्च कर रही हन्ना केसेनिच ने बताया है कि ओजोन परत का अध्ययन करने के दौरान टीम को 19 साल पहले की तुलना में कम ओजोन मिला है। इस शोध में शोधकर्ताओं ने 2004-2022 के बीच ओजोन परत में हुए परिवर्तन का विश्लेषण किया है। यह विश्लेषण मासिक और दैनिक दोनों आधार पर किया गया है। केसेनिच ने बताया कि इस साल ओजोन छिद्र आकार की तुलना में 3 साल पहले के जाकर को पार कर चुका है। पिछले महीने जब शोध किया जा रहा था तब परत में सुराग का आकार 2.6 करोड़ वर्ग किलोमीटर से अधिक थाए जो अंटार्क...